Move to Jagran APP

हितों से समझौता किए बिना सभी वादे पूरे करेगी भाजपा

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि जम्मू के हितों से कोई समझौता कि

By Edited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 02:55 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 02:55 AM (IST)
हितों से समझौता किए बिना सभी वादे पूरे करेगी भाजपा

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि जम्मू के हितों से कोई समझौता किए बिना भाजपा लोगों से किए गए वादों को पूरा कर रही है। प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों से बैठक में निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा कोई वंशवाद वाली पार्टी नहीं है। भाजपा ने हमेशा ही संगठन के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जारी रखा है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में बढ़े स्तर पर जाने का मौका मिलता है। उन्होंने पार्टी के नए पदाधिकारियों से कहा कि वे लोगों के बीच जाए और पिछले दस महीने के दौरान पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की तरफ से किए गए विकास कार्यो के बारे में लोगों को बताए। प्रदेश भाजपा के प्रधान सत शर्मा ने कहा कि भाजपा लोगों के साथ एक पुल की तरह काम कर रही है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए निष्ठा से काम करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के दस महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। भाजपा के संगठन मंत्री अशोक कौल ने नए पदाधिकारियों से कहा कि वे जिम्मेदारी से काम करे और अपने काम के साथ न्याय करे। एमएलसी अशोक खजूरिया ने पदाधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए और पार्टी को मजबूत करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.