मांडा सहित कई जगहों पर दिखे तेंदुए, दहशत
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के साथ लगते जंगलों में तेंदुए की आहट से सुबह सैर करने वाले लोग दहशत में
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के साथ लगते जंगलों में तेंदुए की आहट से सुबह सैर करने वाले लोग दहशत में आ गए हैं। रामनगर सेंच्यूरी में कई बार तेंदुए को देखा जा चुका है। इसके अलावा पिछले दिनों शहर के धौंथली के तवी किनारे क्षेत्र में भी तेंदुआ दिखने की शिकायत लोगों ने वन्यजीव विभाग से की। कुछ दिन पहले मांडा डियर पार्क के बाड़े से तेंदुआ हिरण को उठा ले गया। रविवार को भी मांडा-रामनगर सेंच्यूरी में सैर करने गए कुछ मार्निग वॉकरों ने तेंदुए के देखे जाने की पुष्टि की। लोगों का कहना है कि जंगलों में तेंदुआ है और इसे पकड़ने के लिए वन्यजीव संरक्षण विभाग को मुहिम छेड़नी चाहिए। रविवार को सैर करने गए कुछ लोगों ने बताया कि जंगल में कुछ गुज्जरों की बकरियों को तेंदुए ने शिकार बनाया है। इसकी पुष्टि वन्यजीव संरक्षण विभाग ने नहीं की है। अशोक कुमार का कहना है कि इतना तो निश्चित है कि जम्मू के साथ लगते जंगलों में तेंदुए की उपस्थिति है। इसलिए जंगलों में सैर करने वालों को सचेत रहना चाहिए। वहीं विभाग को भी सुरक्षा के लिए उपाय करने चाहिए।
वहीं घरोटा क्षेत्र के ¨हदवाल क्षेत्र में भी तेंदुए के दिखने की शिकायतें वन्यजीव संरक्षण विभाग के पास आई हैं। रेंज ऑफिसर रिशीपाल का कहना है कि ¨हदवाल के जंगलों में तेंदुआ पकड़ने के लिए पहले से ही पिंजरा लगाया जा चुका है।