गोलीबारी रोकने को पाक पर दबाव बनाए भारत : कांग्रेस
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गोलीबारी के लिए पाकिस्तान की कड़ी निंदा क
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 01:48 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 01:48 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गोलीबारी के लिए पाकिस्तान की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि संघर्ष विराम का उल्लंघन रोकने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि यह पाकिस्तान अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए भारत के रिहायशी इलाकों में गोलीबारी कर रहा है। जानमाल के भारी नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार से अपील की कि मारे गए लोगों के प्रभावित परिवारों को पांच पांच लाख रुपये सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें