राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-कश्मीर की टीम ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 20 पदक जीतकर दूसरा स
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-कश्मीर की टीम ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 20 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। इंडो ओमान शोतोकान कराटे डो एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रविंद्र सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में प्रतियोगिता का आयोजन तंगसूदो फाउंडेशन द्वारा किया गया। अखिल शर्मा, आयुष परिहार, निशा मन्हास व संजीव कुमार ने स्वर्ण जीते। विवेक जसरोटिया, इंद्र कुमार फोत्रा, अखिल जंवाल, अनिरुद्ध कैथ, मधु शर्मा, कामिनी राजपूत व तुषार भट्ट ने रजत पदक और भूपेंद्र जसरोटिया, अंकुश शर्मा, अभिषेक शर्मा, गोपाल कृष्ण, हर्ष शर्मा, अतुल शर्मा, श्रुति शर्मा, जाह्नवी ढींगरा व उपासना ने कांस्य पदक जीते। प्रदुमन जसरोटिया, सौरभ सिंह, रजत सिंह, कृष जलोत्रा, नीतिश जलोत्रा, सुशांत खजूरिया, अभी सिंह व अरुण जसरोटिया ने भाग लेकर उम्दा प्रदर्शन किया। राज्य टीम ने रविन्द्र सिंह, भानु सिंह, हरिश भारद्वाज व राम सिंह की देखरेख में भाग लिया।