Move to Jagran APP

जम्मू विवि में जम्मू-कश्मीर साइंस कांग्रेस 14 मार्च से

राज्य ब्यूरो, जम्मू : इंडियन साइंस कांग्रेस की सफलता के बाद जम्मू विश्वविद्यालय 10 वी जम्मू कश्मीर

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 01:12 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 01:12 AM (IST)
जम्मू विवि में जम्मू-कश्मीर साइंस कांग्रेस 14 मार्च से

राज्य ब्यूरो, जम्मू : इंडियन साइंस कांग्रेस की सफलता के बाद जम्मू विश्वविद्यालय 10 वी जम्मू कश्मीर साइंस कांग्रेस का आयोजन करने जा रहा है। तीन दिवसीय साइंस कांग्रेस 14 मार्च से शुरू होगी। विकास के लिए साइंस एवं तकनीक-आगे जाता एक रास्ता विषय पर होने वाली साइंस कांग्रेस में देश के विभिन्न राज्यों से 700 सौ से अधिक रिसर्च स्कॉलर व शिक्षाविद् भाग लेंगे। जम्मू विवि के इतिहास में पिछले वर्ष फरवरी में इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन हुआ था जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। जम्मू-कश्मीर साइंस कांग्रेस में विकास, पर्यावरण के संसाधनों का संरक्षण, तकनीकी संसाधन, खोज में आईटी व आइसीटी की भूमिका, साइंस व तकनीक के पालिसी मुद्दे व अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। साइंस कांग्रेस आयोजित करने का उद्देश्य रिसर्च स्कॉलरों में आपस में विचारों का आदान-प्रदान करने का मंच प्रदान करना है। साइंस कांग्रेस में विभिन्न तकनीकी सत्रों में रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें देश के कुछ विख्यात वैज्ञानिक भी भाग ले रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.