Move to Jagran APP

केंद्रीय विवि जम्मू को मिली स्वामी विवेकानंद चेयर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : यूनिवर्सिटी ग्रांटस कमीशन ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के पब्लिक पालिसी एंड

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 01:12 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 01:12 AM (IST)
केंद्रीय विवि जम्मू को मिली स्वामी विवेकानंद चेयर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : यूनिवर्सिटी ग्रांटस कमीशन ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के पब्लिक पालिसी एंड पब्लिक एडमनिस्ट्रेशन विभाग में स्वामी विवेकानंद चेयर स्थापित करने को मंजूरी दी है। देशभर के 54 विश्वविद्यालयों ने चेयर के लिए आवेदन किया था जिसमें पांच चयनित होने वाले विश्वविद्यालयों में जम्मू का केंद्रीय विवि पहला विश्वविद्यालय था। गर्वनेंस व ऐथिक्स के क्षेत्र में चेयर स्थापित की गई है। चेयर में एक प्रोफेसर, रिसर्च स्टाफ, तकनीकी स्टाफ होगा और पांच वर्ष के लिए यूजीसी से ग्रांट उपलब्ध होगी। चेयर में की जाने वाली रिसर्च का फायदा सिर्फ सरकार तक सीमित नही रहेगा बल्कि सिविल सोसायटी के काम भी आएगा। प्रशासकों के लिए साफ शासन व नैतिकता का फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद के संदेश व लेखों की मौजूदा दौर में प्रासंगिकता पर काम होगा। विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. देव आंनद ने पब्लिक पालिसी एंड पब्लिक एडमनिस्ट्रेशन के अध्यक्ष प्रो. वाई पारदासारथी को इस उपलब्धि के लिए मुबारक बाद दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.