भाजपा राज्य में बनाएगी 11 लाख नए सदस्य
जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर में ग्यारह लाख नए सदस्य बनाने का
जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर में ग्यारह लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी जिला इकाईयों को भी उनके लक्ष्य दे दिए गए हैं। इस बार हर कार्यकर्ता को सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है और ऐसा न करने की सूरत में कार्यकर्ता को पार्टी में किसी भी पद के लिए अयोग्य करार कर दिया जाएगा।
इसका खुलासा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी विनय सहर्सबुद्धि ने शनिवार को जम्मू में आयोजित बैठक के दौरान की। इस बैठक में सभी जिला प्रधान, जिला प्रभारी, जिला स्तर पर सदस्यता अभियान के प्रभारियों के अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल उत्तम सिंह, महासचिव अशोक कौल तथा प्रदेश सचिव व इस अभियान के प्रदेश प्रभारी मुनीश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सहर्सबुद्धि ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर 2014 में सदस्यता अभियान शुरू हुआ था, लेकिन जम्मू-कश्मीर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन, 25 दिसंबर 2014 को यह अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को लोगों को भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों व योजनाओं के प्रति जागरूक करना होगा। सहर्सबुद्धि ने कहा कि हर कार्यकर्ता को कम से कम सौ नए सदस्य बनाने होंगे, तभी वह पार्टी में किसी पद का हकदार होगा।