युवाओं का दल भाजयुमो में शामिल
जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वीरवार को रिहाड़ी कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित कि
जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वीरवार को रिहाड़ी कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया। दर्जनों की संख्या में युवा मोर्चा में शामिल हुए। भाजयुमो के प्रदेश महासचिव अजय परगाल व प्रदेश उपाध्यक्ष कर्ण सत शर्मा समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। भाजयुमो में शामिल होने वाले युवाओं में कर्ण डोगरा, सुमित डोगरा, शुभम डोगरा, भारत, आशु शर्मा, राहुल शर्मा, राजन शर्मा, साहिल, कालीचरण, सुनील, विनोद, राजू व ननू मुख्य रहे। मोर्चा प्रदेश सचिव राहुल शर्मा व ईशांत महाजन के अलावा हिमांशु गुप्ता, राजीव दुबे व रवि किरण शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गवकेश गोंधी को पदोन्नत कर सोशल मीडिया सेल का प्रदेश संयोजक और रिछब महाजन को मोर्चा आइटी सेल का सदस्य बनाने की घोषणा की गई।
निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र के प्रभारी युद्धवीर सेठी व पार्टी नेता प्रमोद कपाही की ओर से वीरवार को भगवती नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 198 लोगों की जांच करने के साथ जरूरतमंदों में दवाइयां वितरित की गई।