Move to Jagran APP

सरवाल अस्पताल का गेट बना डंपिंग स्टेशन

By Edited By: Published: Thu, 14 Mar 2013 02:27 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2013 04:39 AM (IST)
सरवाल अस्पताल का गेट बना डंपिंग स्टेशन

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के अति व्यस्त सरवाल अस्पताल के बाहर गंदगी का डंपिंग स्टेशन बन गया है। अस्पताल में आने वाले लोग गेट के बाहर गंदगी देख निगम को कोसते जरूर हैं। इन्हें उठाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से गंदगी बीमारियों को न्योता दे रही है। दुकानदारों और लोगों ने कई बार गंदगी यहां से उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गंदगी से क्षेत्र में बदबू फैली रहती है। यहां से कचरा प्वाइंट किसी अन्य स्थान पर बदला जाए। लोगों का कहना है कि नगर निगम सफाई व्यवस्था को नियमित करने में नाकाम साबित हो रहा है। कचरा निस्तारण न होने के चलते यह व्यवस्था नहीं बन पाई है। अगर सरकार कचरा निस्तारण पर गंभीरता दिखाए तो शहर को साफ-सुथरा बनाने में आसानी होगी। निगम को अपने सफाई कर्मचारियों के साथ कचरा उठाने के लिए वाहनों के काफिले को बढ़ाना चाहिए।

loksabha election banner

-----

'सरवाल में जगह-जगह कचरे के ढेर लगाकर नगर निगम ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बिना देरी इन्हें रूटीन में उठाने की व्यवस्था करनी चाहिए।'

-पंकज मल्होत्रा

'अधिकारियों को कोई परवाह ही नहीं रही है। कर्मचारी भी मनमानी करते हैं। लिहाजा निगम को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना होगा।'

-संजय कुमार

'बातें करने से समस्या का समाधान होने से रहा। निगम अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों को सख्त निर्देश देने होंगे तभी कचरा हटेगा।'

-अंकुल कुमार

'सड़क किनारे दिन के समय कचरा नहीं दिखना चाहिए। इसके लिए व्यवस्था करने की जरूरत है। अधिकारियों को स्वयं जमीनी हकीकत पहचाननी चाहिए।'

-दीपक कुमार

'मुहल्ले से निकलने वाले कचरे को एकत्र करने की व्यवस्था ऐसे ही प्वाइंट बनाकर की गई है। अलबत्ता कचरे को खुले में न फेंक कर लगाए गए डस्टबिन में फेंका जाना चाहिए। कचरा उठाने के लिए कर्मचारियों, वाहनों की कमी मुश्किल पैदा जरूर कर रही है। व्यवस्था बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।'

-डॉ. विनोद शर्मा, हेल्थ आफिसर, नगर निगम

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.