क्यों जिंदगी में गर्लफ्रेंड के आते ही बदल जाता है आपका जिगरी दोस्त ?
रिलेशनशीप में पड़ चुके लड़के के दोस्त उसे यह कहकर ताने मारने लगते हैं कि तू तो बदल गया है। जानते है कि रिलेशनशिप में पड़ने के बाद लड़के कैसे बदल जाते हैं
प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास है।प्यार एक शख्स को कई तरह से बदल देता है। अगर हम ये कहें कि प्यार इंसान का नजरिया बदल देता है तो कुछ गलत नहीं होगा। तभी तो रिलेशनशीप में पड़ चुके लड़के के दोस्त उसे यह कहकर ताने मारने लगते हैं कि तू तो बदल गया है। जानते है कि रिलेशनशिप में पड़ने के बाद लड़के कैसे बदल जाते हैं
दोस्तों के लिए समय नहीं रहता
रिलेशनशिप में आ जाने के बाद लड़के के पास अपने दोस्तों के लिए वक्त नहीं बचता, कि वो नुक्कड़ पर बैठ पाएं, गपशप मार पाएं। उसे सारा वक्त अपनी गर्लफ्रैंड के साथ बिताने का मन करता है।
झूठ बोलना सीख जाते हैं
लड़की जिन्दगी में आते ही झूठ बोलने की शुरूआत सबसे पहले होती है। दोस्तों, घरवालों, यहां तक कि खुद गर्लफ्रैंड से भी कई बार झूठ बोलना पड़ता है जब वह बिना वजह के सवाल पूछने लगती है।
सिंगल दोस्तों को टिप्स देना शुरु कर देते हैं
रिलेशनशिप में पड़ा हुआ लड़का अपने सिंगल दोस्तों को बहुत ज्ञान देता है। उन्हें बताता है कि क्या फायदे हैं और घाटे हैं और उसे मनाने के क्या-क्या जुगाड़ होते हैं।
जेब में रूपए ही नहीं रहते
रिलेशनशिप में आने के बाद सबसे बड़ी दिक्कत होती है जेब में पैसे न रहना। आप 500 रूपए पहले 3 दिन चला लेते थे लेकिन अब सिर्फ एक दिन ही चलते हैं। ये सब जीवन में आने वाले नए साथी का किया धरा होता है।
महिलाओं का सम्मान करना सीख जाते हैं
अगर कोई लड़का सच्चे रिलेशनशिप में होता है तो वह अपने आप ही महिला का सम्मान करने लग जाता है। उसे उनकी समस्याएं और मजबूरियां समझ में आने लगती हैं। वह उन पर फब्तियां कसना भी बंद कर देते हैं।
बिजनेस या नौकरी
लड़के को घर बसाने और नई जिंदगी शुरू करने का अहसास उसे जिम्मेदार बना देता है। पैसा कमाने के लिए वह सीरीयस हो जाते है कि बिजनेस करें या नौकरी करें।
पढ़ें- हर लड़के को गर्लफ्रेंड बनाने से पहले लड़की में देखनी चाहिए ये पांच जरूरी बातें
अलग-अलग खूबियों के आधार पर बॉयफ्रेंड और पति चुनाव करती हैं महिलाएं