भारतीय महिला हॉकी टीम ने चिली से ड्रॉ खेला
भारत अपना अगला मैच कनाडा से खेलेगा। इसके बाद एक अप्रैल से विश्व राउंड दो लीग के पूल 'ए' में वह उरुग्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
वेस्ट वेंकुवर (कनाडा)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व लीग राउंड दो से पहले चिली के खिलाफ एक करीबी मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला।
चिली ने सकारात्मक शुरुआत की। उसे 18वें मिनट में आगस्टिना वेनेगास ने गोल करके1-0 से बढ़त दिलाई। इससे एक मिनट पहले भारत की रेणुका यादव को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। हालांकि भारत 35वें मिनट में बराबरी करने में सफल रहा। अनूपा बार्ला ने यह गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके एक मिनट बाद वंदना कटारिया ने मैदानी गोल करके भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। हालांकि कप्तान रानी की अगुआई में मजबूत रक्षा पंक्ति ने इसके बाद चिली को सर्किल से दूर रखा। लेकिन 53वें मिनट में फाउल के चलते चिली को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे आगस्टिना वेनेगास ने गोल में बदलने में गलती नहीं की। भारत अपना अगला मैच कनाडा से खेलेगा। इसके बाद एक अप्रैल से विश्व राउंड दो लीग के पूल 'ए' में वह उरुग्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।