चुनाव से पहले जनता को गुमराह कर रही भाजपा : कुलदीप
संवाद सहयोगी, ¨चतपूर्णी : वित्तायोग के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा किसी भी
संवाद सहयोगी, ¨चतपूर्णी : वित्तायोग के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा किसी भी चुनाव से पहले आम जनमानस में भ्रम की स्थिति पैदा करती है ताकि चुनाव में लाभ लिया जा सके। शनिवार को जवाल गांव में पार्टी द्वारा आयोजित विकास पथयात्रा के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कभी भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है तो कभी हरेक के खाते में पंद्रह लाख रुपये डालने के नाम पर गुमराह करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सदैव देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटने का कार्य किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के हाथों में ही देश का भविष्य सुरक्षित है। चिंतपूर्णी क्षेत्र में उनके कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। क्षेत्र के हर गांव का संतुलित व एक समान विकास हुआ है। बधमाणा, जवाल, नारी, भटेहड़, खरोह और धर्मसाल महंता गांवों में पेयजल संकट का स्थायी हल किया गया है। क्षेत्र की सड़कों में सुधार किया गया है। कुलदीप ने इस कार्यक्रम में जवाल गांव की टोरीबाली रास्ते के लिए दो लाख रुपये, खनोड़ बस्ती के रास्ते के लिए एक लाख रुपये, पशु अस्पताल के लिए दीवार, गांव के लिए दो हैंडपंप और स्थानीय शिव मंदिर के रास्ते के निर्माण के लिए पचास हजार रुपये देने की घोषणा की। घंगरेट गांव में गुरदेव ¨सह जिनका मकान गिर गया था, को भी कुलदीप कुमार ने दस हजार रुपये बतौर अनुदान राशि प्रदान की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान मास्टर प्रीतम लाल, महासचिव रविन्द्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुलोचना देवी, बीडीसी सदस्य जीवन राणा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन देवी, धर्मसाल महंता प्रधान गुरमीत कौर आ ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी सीता राम भी उपस्थित रहे।
बंगाणा का विकास कांग्रेस की देन
बंगाणा : शनिवार को सोलासिंगी धार में ब्लाक कांग्रेस कुटलैहड़ की पथयात्रा पहुंची। इस दौरान हटवाना, जरोला, मतोह, कोट, चमयाड़ी, सरोह, खेड़ी में लोगों को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र फौजी ने कहा कि सोलासिंगी धार का विकास काग्रेस सरकार की देन है। जब सड़क सुविधा नहीं थी तब पैदल चलकर स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिह ने जरोला आकर स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया था। अब सड़क सुविधा से लोगों को बस का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विवेक शर्मा, देसराज मोदगिल, बलदेव कुटलैहड़िया, ज्ञान चंद, देवराज, केसी शर्मा, अश्वनी, बेबी, केवल कृष्ण, सुरजीत सिह, ओम प्रकाश, ध्यान ¨सह, जगदीश चंद, प्रकाश चंद, कैलाशो देवी, कमलेश कुमारी सहित काफी सख्या में लोग मौजूद रहे।