Move to Jagran APP

कुटलैहड़ कांग्रेस महिला ¨वग की सचिव भाजपा मे शामिल

संवाद सहयोगी, बंगाणा : कुटलैहड़ कांग्रेस को वीरवार को जोरदार झटका लगा है। कुटलैहड़ कांग्रेस की महिला स

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:01 AM (IST)
कुटलैहड़ कांग्रेस महिला ¨वग की सचिव भाजपा मे शामिल

संवाद सहयोगी, बंगाणा : कुटलैहड़ कांग्रेस को वीरवार को जोरदार झटका लगा है। कुटलैहड़ कांग्रेस की महिला सेल की सचिव प्रोमिला देवी अपने समर्थकों के साथ भाजपा मे शामिल हो गई हैं। भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर ने पार्टी की सदस्यता देकर उनको पार्टी में शामिल किया। कुटलैहड़ भाजपा के महामंत्री चरणजीत ने कहा कि प्रोमिला देवी सहित र¨वद्र कुमार, बलदेव ¨सह, सरोज कुमारी, रमेश चंद के अलावा अन्य कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं प्रोमिला देवी ने कहा कि कुटलैहड़ कांग्रेस मात्र संगठन के कुछेक नेताओं तक ही सीमित होकर रह गई है। चार साल के कार्यकाल मे एक भी कार्यकर्ता नहीं जोड़ पाए हैं। पंचायत चुनाव में भी कुछ नेताओं का प्रभाव दिखा था। कुटलैहड़ कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक की ईमानदारी और केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को चुना है। अब सभी मिलकर भाजपा के लिए कार्य करेंगे और पार्टी को विस चुनाव में जीत दिलाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.