Move to Jagran APP

पथयात्रा में कांग्रेस का गुणगान, भाजपा पर निशाना

संवाद सहयोगी, मैहतपुर : ब्लॉक कांग्रेस ऊना की विकास पथयात्रा के तीसरे दिन किसान कांग्रेस सेल ने मोर्

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:01 AM (IST)
पथयात्रा में कांग्रेस का गुणगान, भाजपा पर निशाना

संवाद सहयोगी, मैहतपुर : ब्लॉक कांग्रेस ऊना की विकास पथयात्रा के तीसरे दिन किसान कांग्रेस सेल ने मोर्चा संभाला। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सतपाल रायजादा के नेतृत्व में किसानों ने चड़तगढ़ से विकास पथयात्रा को शुरू किया। किसान सेल ऊना के अध्यक्ष सोम ¨सह अटवाल और पंचायत प्रधान आरती देवी विशेष रूप से मौजूद रहे। पथयात्रा चड़तगढ़ और सासण से होते हुए लमलैहड़ा में संपन्न हुई जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

loksabha election banner

सतपाल रायजादा ने निशाना साधते हुए कहा कि विधायक सतपाल ¨सह सत्ती मोदी सरकार को किसान हितैषी बताते हैं लेकिन जब से केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं, वहीं केंद्र सरकार विकास के दावे कर रही है। नोटबंदी करने के बाद भी मोदी सरकार का पेट नहीं भरा जिसके बाद अब जीएसटी लागू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वां चेनलाइजेशन के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने बंद करवाया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के कारण मोदी सरकार भेदभाव कर रही है।

महिला कांग्रेस में किया शामिल

पथयात्रा के दौरान दीपक रानी रायजादा और विद्या ¨थड को महिला कांग्रेस में शामिल किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल ने बताया कि दीपक रानी रायजादा को ब्लॉक उपाध्यक्ष व विद्या ¨थड को सचिव पद से मनोनित किया गया।

आज पथयात्रा पर रहेगा विराम

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वरुण पुरी ने बताया कि कोटखाई के गुड़िया प्रकरण में ब्लॉक कांग्रेस 21 जुलाई को पथयात्रा पर विराम लगाएगी। इसके अलावा ऊना विस क्षेत्र के मराला गांव में सर्पदंश का शिकार हुई बेटी हर¨जद्र कौर की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेगी।

ये रहे मौजूद

ब्लॉक कांग्रेस की पथयात्रा में हजारी लाल धीमान, निशान ¨सह, कामरेड जगतराम शर्मा, ठाकुर सोमनाथ, अनिल भारद्वाज, सौरव रतन, राजेश पुरी, राजेश धारी, गौरव, अंकुश शर्मा, किसान सेल से राजेश, सज्जन ¨सह, संतोख ¨सह, लखवीर ¨सह, जरनैल ¨सह, जगरूप ¨सह, गुरमुख, जसवीर, अखिल, दीदार ¨सह, रिंकू, रवि कुमार, जितेंद्र, राम कुमार, जितेंद्र, जंग बहादुर, सुनीता देवी, रक्षा देवी, चड़तगढ़ से पंचायत प्रधान आरती शर्मा, मनदीप राठौर, हरपाल ¨सह, सुनील, प्रेम पाल, अतुल भारद्वाज, सतीश धीमान, भागो देवी, पृथी ¨सह, सासण गांव से उपदेश ¨सह, राणा देवी, सुरेंद्र राणा, अवतार ¨सह, निरंजन ¨सह, बल¨वद्र, प्रेम चंद, अश्वनी, मक्खन ¨सह, विजय चौधरी, प्रमोद, सतनाम, कुल¨वद्र ¨सह, मोहन चौधरी, मदन लाल, सतपाल, जस¨वद्र, संजीव राणा, लमलैहड़ा से रमेश चंद, पदमदेव, दीपक शर्मा, अमनदीप, जसवीर, कुलदीप ¨सह, शिवम, राघव, शिवम, विशाल, नंद किशोर, किरण वाला, सीमा, संजीव कुमार, नरेश, गुरमेल ¨सह, सुखदेव ¨सह, अजीत ¨सह, शिव कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.