ऊना वासियों को फिर सताने लगी भीषण गर्मी
संवाद सहयोगी, ऊना : जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। जिले के कुछ हिस्सों में द
संवाद सहयोगी, ऊना : जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। जिले के कुछ हिस्सों में दो-तीन दिन पहले हुई बारिश से मौसम में ठंडक आ गई थी लेकिन अब फिर से भीषण गर्मी अपना कहर बरपाने लगी है। शनिवार को एक बार फिर ऊना का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पिछले एक सप्ताह में 38 डिग्री सेल्सियस से बारिश के कारण लुढ़का तापमान अब फिर से उसी स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार को गर्मी व उमस से लोगों का सड़कों पर निकला मुश्किल हो रहा था। सड़कों पर ज्यादातर महिलाएं मुंह को कपड़े से ढककर चल रही रीं। उमस से परेशान लोग ठंडे पेय पदार्थो का सेवन एक बार फिर करते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने का कम अनुमान है जिससे गर्मी से लोगों की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। मौसम समन्वयक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बीते दिन से ऊना का तापमान दो डिग्री के उछाल पर है। शुक्रवार को जो अधिकतम तापमान 36 पर था शनिवार को बढ़कर 38.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। रविवार को गर्मी बढ़ने के अनुमान ज्यादा हैं जबकि बारिश होने की संभावना बहुत कम।
बीते रविवार से अब तक तापमान डिग्री सेल्सियस में:
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 38.7 22.9
सोमवार 34.2 26.3
मंगलवार 33.4 22.9
बुधवार 31.4 21.7
वीरवार 33.2 23.2
शुक्रवार 36.2 24.3
शनिवार 38.4 23.8