होनहार बेटियों को किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, ऊना : अरनियाला के वरिष्ठ नागरिकों ने डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की लड़कियों को सम्
संवाद सहयोगी, ऊना : अरनियाला के वरिष्ठ नागरिकों ने डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की लड़कियों को सम्मानित किया है। वरिष्ठ नागरिकों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में प्रिया सैनी द्वारा कॉमर्स में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर तथा गीतांजलि द्वारा नॉन मेडिकल में 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने मेधावी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी को अपने आप को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। अगर नारी चाहे तो वह बड़े कारनामे भी कर सकती है उन्होंने झांसी की रानी, कल्पना चावला, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के उदाहरण देकर छात्राओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां बेटों से भी ज्यादा तरक्की कर रही हैं।