अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं
संवाद सहयोगी, ऊना : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद एक महीने से भी अधिक समय से रि
संवाद सहयोगी, ऊना : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद एक महीने से भी अधिक समय से रिक्त चल रहा है जिस कारण अस्पताल में आने वाले हड्डी रोग से ग्रस्त मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से अगर किसी बच्चे, व्यक्ति या महिला को उंगली में भी जरा सा फ्रेक्चर हो तो उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया जाता है। हालांकि एक माह पहले खाली हुए पद के बारे में क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन शुरुआती दिनों में उच्चाधिकारियों के ध्यान में इस बात को लाने की दलील दे रहा था जबकि अब अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक ने भी पद संभाल लिया है फिर भी रिक्त पद की भरपाई नहीं की जा रही है।
कभी दो-दो हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं देने वाला हाईटेक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना अब एक हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं दिलवाने में असमर्थ है। मरीजों को पीजीआइ चंडीगढ़ या निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाना पड़ रहा है।
वर्जन
मैंने कुछ दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। इस संबंध में पूरा अपडेट लेकर क्षेत्रीय अस्पताल के अन्य अधिकारियों से विचार विमर्श कर समस्या का हल किया जाएगा।
-डॉ. भारत भूषण कटोच, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।