पांबड़ा में आग से हजारों की वन संपदा राख
अम्ब : अम्ब के पांबड़ा में आग लगने से वन संपदा जलकर राख हो गईँ। सोमवार को हुए अग्निकांड में करीब हजार
अम्ब : अम्ब के पांबड़ा में आग लगने से वन संपदा जलकर राख हो गईँ। सोमवार को हुए अग्निकांड में करीब हजारों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे पांबड़ा में स्थित एग्रो क्लासिकल फार्म के नजदीक जंगल में अचानक आग लगी। आग की लपटें देखकर लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग अम्ब से फायरमैन सुजान ¨सह, लक्की, राजीव, नरेंद्र पाल व चालक केसर ¨सह की टीम पहुंची। आग काफी क्षेत्र में फैल चुकी थी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायरमैन सुजान ¨सह ने बताया कि टीम ने जंगल के साथ करीब 100 एकड़ में फैले फूलों के फार्म को बचा लिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आमजन से जंगलों को आग से बचाने और ऐसी घटना होने पर त्वरित सूचना देने का आग्रह किया है।