सासन में सांप ने डसी वृद्धा
संवाद सहयोगी, ऊना : मैहतपुर के समीप सासन गांव में सांप ने एक वृद्ध महिला को डस दिया। यह घटना उस समय
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 06:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, ऊना : मैहतपुर के समीप सासन गांव में सांप ने एक वृद्ध महिला को डस दिया। यह घटना उस समय पेश आई जब वृद्धा अपने घर के समीप कार्य में व्यस्त थी। इस दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने अचानक सासनवासी लज्या देवी (70) पत्नी प्रेम सिंह को डस लिया। इसके चलते लज्या देवी की हालत काफी बिगड़ने लगी, जिसे देख परिजनों ने उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एसएमओ डॉ. रामपाल शर्मा ने बताया कि उक्त वृद्ध महिला को सांप के डसने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार दिया गया। अब वृद्धा ही हालत में सुधार आया है, फिलहाल उसका उपचार चिकित्सीय देखरेख में जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें