Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री से नजदीकियां दिखाने में कांग्रेस नेताओं में रही खींचातानी

संवाद सहयोगी, बंगाणा : मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह का मंगलवार को कुटलैहड़ पहुंचने पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM (IST)
मुख्यमंत्री से नजदीकियां दिखाने में कांग्रेस नेताओं में रही खींचातानी

संवाद सहयोगी, बंगाणा : मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह का मंगलवार को कुटलैहड़ पहुंचने पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी की अध्यक्षता में लठियाणी, बंगाणा व खुरवाईं में भव्य स्वागत हुआ। लठियाणी में कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी की दुकान पर मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने चायपान भी किया। मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ कांग्रेस नेताओं को एकजुटता का पाठ भी पढ़ाया और कहा कि प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी हर हाल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतना चाहती है। इसलिए कुटलैहड़ कांग्रेस एकजुटता का प्रमाण दे। वीरभद्र ¨सह ने कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं को भी सुना और आश्वासन दिया कि कुटलैहड़ की जनता के सारे काम कांग्रेस पार्टी करती है, लेकिन पांच साल बाद कुटलैहड़ की जनता चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करती है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर और स्वागत के लिए कुटलैहड़ कांग्रेस नेताओं में काफी खींचातानी भी दिखाई दी। मुख्यमंत्री से नजदीकियां जनता को दिखाने के लिए कुछ कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचातानी प्रभारी रही। मुख्यमंत्री के कुटलैहड़ पर कई कांग्रेस नेता नदारद भी रहे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, शिवराम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रूमेल कुमार, मलांगड़ पंचायत के प्रधान राजेंद्र मलांगड़, उपाध्यक्ष अरुण पटियाल, कांग्रेस नेता देसराज गौतम, प्रवक्ता विजय डोगरा, प्रधान सत्या देवी, प्रधान निर्मला भारती व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.