नशे से दूर रहें विद्यार्थी
संवाद सहयोगी, ऊना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढेड़ा में गीता संदेश भारती संस्था ने नैतिक शिक्ष
संवाद सहयोगी, ऊना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढेड़ा में गीता संदेश भारती संस्था ने नैतिक शिक्षा पर आधारित मंगलवार को कार्यक्रम करवाया। इसमें साहित्यकार कृष्ण कुमार लद्दाखी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारतीय वैदिक प्राचीन संस्कृति विश्व में देव संस्कृति के नाम से जानी जाती है, जो वसुधैव कुटुम्बकम की विचार धारा सर्व धर्म समभाव के भाव से विश्व को ओत-प्रोत करती हुई सारे प्राणी समुदाय को सुखी देखना चाहती है। सभी लोक सुख पूर्वक रहे हैं और पितृ भक्ति, माता-पिता व गुरुओं के प्रति उत्तम दर्जे का आदर भाव रखना नैतिकता का पहला पाठ है। गुरु ज्ञान-विज्ञान का मूल स्रोत है और माता बच्चे का प्रथम गुरु है, जो बच्चे को जन्म देकर शरीर रूपी वस्त्र प्रदान करके संसार का अवलोकन करवाती है। बच्चे को चलना-दौड़ना सिखाती है। जब वे घुटनों के बल रेंगता है तभी उस बच्चे की मां उसे मातृभाषा बोलना सिखा देती है। स्कूलों में गुरु बच्चों को विवेक प्रदान करके विश्व के ऊंचे सिंहासन तक पहुंचा देते हैं। भारत को विश्व गुरु होने का सौभाग्य प्राप्त है। इसके साथ उन्होंने धर्म व संस्कारों की अनेक बातें विद्यार्थियों को बताई। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा व नकल आदि कुरीतियों से दूर रहने के लिए आह्वान किया। उन्होंने इनके दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य सुरिंद्र ¨सह हीर ने विद्यार्थियों से मुख्य अतिथि की बातों पर अमल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था की महामंत्री संतोष लद्दाखी, स्टाफ सदस्य व अन्य उपस्थित थे।