गलत बयानबाजी कर मुख्यमंत्री कर रहे गुमराह
संवाद सहयोगी, ऊना : मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह अब सूबे में भी जातिवाद का जहर घोलने लग पड़े है। मंडी में
संवाद सहयोगी, ऊना : मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह अब सूबे में भी जातिवाद का जहर घोलने लग पड़े है। मंडी में सांसद राम स्वरूप शर्मा को ब्राह्माण वाद पर बने सांसद की घटिया सोच रखने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि जातिवाद प्रदेश में कौन फैला रहा है। यह बात किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर किसान मोर्चा के प्रभारी राम स्वरूप सैनी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों की हार मुख्यमंत्री को अब सता रही है क्योंकि इस वर्ष जल्द विधानसभा चुनाव होने वाल हैं। इसमें भी भाजपा उम्मीदवारों की जीत होगी। मुख्यमंत्री से खासकर पत्नी की बड़े अंतराल से हुई हार की पीड़ा सहन नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री अपने ही क्षेत्र से करीब 12000 मतों से हार गए थे। तब से ही मुख्यमंत्री संतुलन खो बैठे हैं। इस कारण प्रतिदिन मुख्यमंत्री गलत बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश में लगे हैं। सरकार ने युवाओं को रोजगार भत्ता देने की घोषणा तो कर दी थी, लेकिन जब भत्ता देनी की बारी आई तो सरकार घोषणाओं से मुकर रही है और कदम पीछे कर रही है।