धुंदला स्कूल में हुआ वार्षिक हवन यज्ञ
संवाद सहयोगी, बंगाणा : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला में वार्षिक हवन यज्ञ का आयोजन किय
संवाद सहयोगी, बंगाणा : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला में वार्षिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में प्रतिदिन गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र उच्चारण का वैदिक विधान के अनुसार दशांश हवन यज्ञ स्कूल की समृद्धि, छात्र हित एवं सामाजिक कल्याण की कामना की गई। इससे पूर्व शनिवार को श्री सुंदरकांड का पाठ सामूहिक रूप से छात्रों व अध्यापकों द्वारा शिव कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया। स्कूल प्रांगण में स्थित पीपल की विशेष पूजा सेवानिवृत्त अध्यापक देवराज शर्मा और प्रधानाचार्य सुखराम शर्मा ने की। हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोचारण एवं अनुष्ठान का संचालन शिव कुमार कश्यप, कमल देव, अशोक कुमार शास्त्री द्वारा किया गया। वहीं, बच्चों ने भक्ति गीत पेश किए। इस आयोजन में सभी छात्रों एवं उनके अभिभावकों के साथ स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रमन कुमार शर्मा, प्रधान संजीव कुमार शर्मा, प्रधान राजेंद्र मलांगड़, पूर्व स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बहादुर ¨सह, अनिल कुमार, केके भोगल, डीडी पटियाल, कमलेश कुमार, राजकुमार, केवल ¨सह, राजपाल कुटलैहड़िया, अवतार ¨सह, चंद्रकांता, नीता कुमारी, रीता, सोमा देवी, नरेश वाला, अरुणा कुमारी, देशराज, चमन लाल, सुरेश कुमार, अंजूबाला, सुनील कुमार, प्रवीण शर्मा, माया देवी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।