Move to Jagran APP

बादल तो छाएंगे, लेकिन बरसेंगे नहीं

संवाद सहयोगी, ऊना : मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार जिला ऊना में बादल तो छाएं रहेंगे, लेकिन बादल

By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 09:36 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 09:36 PM (IST)
बादल तो छाएंगे, लेकिन बरसेंगे नहीं
बादल तो छाएंगे, लेकिन बरसेंगे नहीं

संवाद सहयोगी, ऊना : मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार जिला ऊना में बादल तो छाएं रहेंगे, लेकिन बादलों के बरसने के अभी तक कोई भी आसार नहीं बन रहे हैं। इससे जिलावासियों को सिर्फ बादलों के छाएं रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

loksabha election banner

अगले कई दिन तक बादलों के छाने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ अधिकतम तापमान में भी कमी हो सकती है। जिला ऊना में दो-तीन दिन से लगातार बादल छाए हुए हैं। शनिवार को भी जिलाभर में बादल छाए रहे। इससे जिला के पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं, शुक्रवार को जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।

शहर के लोगों हरीश, शिवम, कमल, रमन, रानी, देवी, प्रिया आदि ने बताया कि कई दिनों से जिला में बादलों के छाने के कारण जिला में ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

---------------------

जिला में आगामी दिनों में भी हल्के बादल छाने से ठंड बढ़ेगी। अभी बारिश होने के कोई भी आसार नहीं है। कोहरा भी अधिक पड़ सकता है।

-विनोद कुमार शर्मा, जिला समन्वयक मौसम विभाग ऊना।

पिछले सात दिन का तापमान

दिन न्यूनतम अधिकतम

रविवार 6.4 22.4

सोमवार 9.6 18.2

मंगलवार 6.9 11.9

बुधवार 6.0 17.4

वीरवार 3.5 20.6

शुक्रवार 4.0 23.4

शनिवार 6.5 17.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.