लोगों के लिए केंद्र सरकार नहीं गंभीर : उर्मिला
ऊना : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा ने कहा कि राज्
ऊना : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार समान विकास करवा रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के नेतृत्व में प्रदेश एवं ऊना जिले में कई कार्य हुए हैं जबकि भाजपा लोगों को गुमराह करने में जुटी है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने स्वां नदी के तटीकरण के पैसे पर रोक लगा दी है जिससे इस प्रोजेक्ट का काम रुक गया है। किसानों को नदी से होने वाले नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार फिक्रमंद है, पर केंद्र की भाजपा सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की नीतियों का हिसाब आगामी विस चुनाव में दिया जाएगा। जनता अपने साथ हो रहे भेदभाव को सहन नहीं करेगी और दोबारा कांग्रेस को सत्ता सौंपेगी।