विकास के मकसद से नहीं भटका सकते भाजपाई
संवाद सूत्र, अम्ब : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के का
संवाद सूत्र, अम्ब : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र ¨चतपूर्णी विकास की ओर अग्रसर है। क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है और जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर मुख्यमंत्री राहत कोष व विधायक ऐच्छिक निधि से मदद मुहैया करवाई गई है। अनुसूचित जाति एवं ओबीसी वर्ग के पात्र परिवारों को गृह अनुदान के तहत भवन निर्माण के लिए भी सहायता मुहैया करवाई गई है। लेकिन भाजपाई इसमें भी राजनीति ढूंढ़ रहे हैं। विधायक ने कहा कि ¨चतपूर्णी के विकास के लिए तन-मन से समर्पित हैं। भाजपाई उन पर जितना मर्जी कीचड़ उछाल लें लेकिन वे उन्हें उनके मकसद से भटका नहीं सकते।
वह मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अम्ब स्थित विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार साल में विधानसभा क्षेत्र ¨चतपूर्णी में विकास के कई मील पत्थर स्थापित किए हैं। क्षेत्र की जनता जानती है कि किस-किस गांव में क्या-क्या विकास कार्य हुए हैं और चार साल में ¨चतपूर्णी क्षेत्र को क्या-क्या मिला है। लेकिन उनके विरोधियों को विकास रास नहीं आ रहा है। अगर किसी को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मिल रही है तो उन्हें दिक्कत हो रही है। अगर किसी जरूरतमंद को ऐच्छिक निधि से मदद की जा रही है तो भी उन्हें बुरा लग रहा है। वह ¨चतपूर्णी क्षेत्र के विकास के लिए अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर प्रीतम ¨सह, महासचिव डॉ. र¨वद्र कुमार, युकां महासचिव राघव राणा आदि मौजूद थे।