हरोली में बाइक व बस में टक्कर, दो युवक घायल
संवाद सूत्र, हरोली : क्षेत्र के तहत देर शाम बाइक सवार दो युवकों की एक निजी बस से टक्कर हो गई। हादसे
संवाद सूत्र, हरोली : क्षेत्र के तहत देर शाम बाइक सवार दो युवकों की एक निजी बस से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी हरोली अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। दोनों युवकों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उनके सिर, टांग एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर काफी चोटें भी आई हैं। घायलों की पहचान पल¨वद्र (24) व तरणजीत (20) दोनों निवासी ठाकरां तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।
ठाकरां के रहने वाले दोनों युवक पल¨वद्र व तरणजीत शनिवार को हरोली की ओर से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच ऊना की ओर जा रही एक निजी बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हरोली अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया था। उधर सड़क हादसे की सूचना के बाद हरोली यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।