अनुराग की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा : कंवर
संवाद सहयोगी, बंगाणा : कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर की उपलब्धि प्
संवाद सहयोगी, बंगाणा : कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने से युवाओं का सेना की तरफ रूझान और बढ़ेगा। हमीरपुर लोकसभा सैनिक बहुल क्षेत्र है, जिसने लगभग हर गांव से लोग देशसेवा के लिए सेना में हैं।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कंवर ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने अपनी काबिलियत से मुकाम हासिल किया है। सांसद, एचपीसीए व बीसीसीआइ अध्यक्ष के अलावा सेना में भी कार्यरत हुए हैं। एक समय में इतने कम काम करना आसान नहीं है। पर अपने हौसले और आत्मविश्वास से अनुराग ठाकुर नई उपलब्धियां अपने नाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र के विकास में जुटे हैं और विभिन्न दायित्वों के बावजूद समाजसेवा को सर्वोपरि रखा हुआ है। उनके साथ पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जसपाल ¨सह, कैप्टन प्रीतम, चरणजीत शर्मा, प्रदेश भाजपा सदस्य विजय शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलराम बब्लू, हर्ष कौशल, ज¨तद्र काका, जोगिंद्र आर्य, सुनील राणा, ठाकुर राम ¨सह, शीशन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल, चरणजीत, अजय शर्मा, सु¨रद्र उपस्थित थे।