कामगार लौटे काम पर, हड़ताल खत्म
संवाद सूत्र, टाहलीवाल : लालुवाल के गद्दा उद्योग में चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गई है। शनिवार को सभी क
संवाद सूत्र, टाहलीवाल : लालुवाल के गद्दा उद्योग में चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गई है। शनिवार को सभी कामगार काम पर लौट आए और काम पहले की तरह सुचारू होगा। 22 दिन से उद्योग के कामगार हड़ताल पर बैठकर विरोध कर रहे थे।
प्रबंधन की ओर से सात कामगारों को नौकरी से निकालने पर सभी में रोष था। इस मामले को लेकर कामगार व कंपनी प्रबंधन के मध्य बैठक हुई। इसमें सात कामगारों को वापस लेने का फैसला हुआ। इस फैसले पर सीटू नेता गुरनाम सिंह, योगा सिंह, ओमपाल, दीपक, यशपाल ने खुशी जाहिर की है और इसे कामगार हित का फैसला बताया है। वहीं, श्रम अधिकारी ज¨तदर ¨वदरा ने बताया कि जो कामगार निकाले गए थे, उन्हे भी काम पर वापस लिया जा रहा है। फैक्टरी का काम फिर से शुरू हो रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े थे, जिसके बाद से उद्योग का काम बुरी तरह से प्रभावित था।