Move to Jagran APP

महंगाई के लिए कांग्रेस दोषी : सत्ती

जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने महंगाई के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया है। उ

By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 06:50 PM (IST)

जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने महंगाई के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया है। उन्होंने ऊना में जारी बयान में कहा है कि देश में महंगाई कांग्रेस सरकार की देन है। केंद्र की मोदी सरकार महंगाई पर लगाम लगा रही है। भाजपा सराकार ने महंगाई को कम करने के लिए क्रांतिकारी कदम उठे है पर कांग्रेस ने अपने राज में इसे रोकने को कभी कदम नहीं उठाए। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों की वजह से देश को कष्ट झेलने पड़ रहे हैं। विस चुनाव में बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छलने वाली सरकार के खिलाफ आंदोलन प्रदर्शन करके दिखाए तो जरूर उन्हें राज्य की जनता का साथ मिल सकता है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश को अच्छी नीतियों से एक नई दिशा देने की पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित नीतियों का दूरगामी असर देखने को मिलेगा। मोदी सरकार के अच्छे कामों को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। मोदी सरकार के अब तक के राज में भ्रष्टाचार पर विराम लग गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.