दवा पर्ची का करवाएंगे ऑडिट : कौल
जागरण संवाददाता, ऊना : स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा है कि अस्पतालों में महंग
जागरण संवाददाता, ऊना : स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा है कि अस्पतालों में महंगी दवाओं के मामलों को लेकर सरकार गंभीर है। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक मरीजों को महंगी दवाइया लिख रहे हैं। इसे रोकने के लिए दवा पर्ची का ऑडिट किया जाएगा, जिसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें एक पर्ची मरीज व दूसरी अस्पताल रिकॉर्ड में रहेगी। वह बुधवार सायं को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों और मेडिकल दुकानों की आपसी साठगाठ के कारण ऐसा हो रहा है। इसे हर सूरत में रोका जाएगा और आम लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी। प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में काग्रेस पार्टी संगठित है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वर्तमान में मुसीबत में हैं और वह उनके साथ हैं। आगामी विस चुनाव में मुख्य पदों का चयन हाईकमान के हाथ में है। पार्टी का पूरा ध्यान आगामी विस चुनाव में जीतना है।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का बीसीसीआइ अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इसके लिए उन्होंने अनुराग ठाकुर को व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी है। क्योंकि इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं है।