जीएस बेदी चुने प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान
संवाद सहयोगी, ऊना : स्थानीय एक निजी होटल में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य स्तरीय इकाई का गठन
संवाद सहयोगी, ऊना : स्थानीय एक निजी होटल में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य स्तरीय इकाई का गठन किया गया। इसमें संघ ने कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले गुरचरण ¨सह बेदी को प्रदेशाध्यक्ष चुना है। अन्य कार्यकारिणी के चुनाव में विभिन्न हिस्सों से पहुंचे अन्य पदाधिकारियों को भी चुना गया है। इससे पूर्व संतोषगढ़ रोड स्थित एक निजी होटल में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य स्तरीय बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग एक हजार से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया, जिनमें लगभग 450 डेलिगेट भी मौजूद थे। प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में विनोद कपिल (मंडी) तथा महासचिव के रूप में रंजीत ¨सह गुलेरिया (हमीरपुर) का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा (ऊना), महालेखाकार र¨वद्र ¨सह पठानिया (चंबा) व मुख्य सलाहकार शे¨रग दौरजे (लाहुल-स्पीति) को चुना गया। प्रदेशाध्यक्ष गुरचरण ¨सह बेदी ने कहा कि वह शिक्षकों की आवाज को सरकार तक पहुंचाएंगे है। जल्द ही संघ का प्रतिनिधिमंडल मांगों व समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलेगा। शिक्षकों की चिरलंबित मांगों के हल के लिए भी सदैव तत्पर रहेंगे।