अंबेहड़ा धीरज में बताया योग का लाभ
संवाद सहयोगी, बंगाणा : उपमडंल बंगाणा की ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज में अंबेहड़ा नेहरू युवक मंडल और
संवाद सहयोगी, बंगाणा :
उपमडंल बंगाणा की ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज में अंबेहड़ा नेहरू युवक मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से आनंद अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्राणायाम, ध्यान, सुदर्शन क्रियाएं आदि योग द्वारा सिखाई गई। शिविर में बताया कि इन क्रियाओं को करने से कैंसर, अस्थमा, शुगर की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस कोर्स का संचालन आर्ट ऑफ लि¨वग प्रशिक्षिका स्वाति शुक्ला ने किया गया। सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुठार से स्वामी राम किशन ने सत्संग किया। अंबेहड़ा धीरज पंचायत की प्रधान नीलम कुमारी, उपप्रधान तिलक राज शर्मा, जॉन मोहम्मद, नेहरु युवक मंडल के प्रधान विजय कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव साहिल शर्मा, उपप्रधान नवनीत शर्मा, अंशुल शर्मा, हरीष शर्मा, अमन शर्मा आदि ग्रामवासियों ने शिविर में भाग लिया।