हिमोत्कर्ष ने एकल महिलाओं को बांटा राशन
ऊना : हिमोत्कर्ष अमोदनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के रविवार को बचत भवन ऊना में कार्यक्रम का आयोज
By Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 08:53 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 08:53 PM (IST)
ऊना : हिमोत्कर्ष अमोदनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के रविवार को बचत भवन ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 एक महिलाओं को निशुल्क राशन वितरित किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के अंतर्गत एकल महिलाओं की 34 बेटियों को भी चार महीने की छात्रवृत्ति तथा निर्मला शेरजंग द्वारा गोद लिए गए 20 अनाथ निर्धन बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी बख्शी सत्यमित्र आर्य मुख्यथ्तिथि थे। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि ¨सह ने भी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें