मोटरसाइकिल स्किड होने से एक व्यक्ति घायल
संवाद सहयोगी, ऊना : देहलां गांव में मोटरसाइकिल स्किड होने से एक युवक घायल हो गया है। जिसका उपचार क्ष
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 09:41 PM (IST)
संवाद सहयोगी, ऊना : देहलां गांव में मोटरसाइकिल स्किड होने से एक युवक घायल हो गया है। जिसका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चला हुआ है। घयाल की पहचान कमल निवासी गांव देहलां के रूप में हुई है। शनिवार सुबह जब कमल अपनी बाइक पर सवार होकर काम के लिए जा रहा था, तो घर के समीप ही बाइक स्किड हो गई। जिसके चलते कमल की दाईं टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महेश चंद (65) पुत्र प्रेम दयाल गांव बहडाला को एक सांभर ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया है। पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें