Move to Jagran APP

बेहाल होने लगा जिला मुख्यालय में यातायात

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था बेहाल हो गई है। इससे पैदल चलने वाले लोगों

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 02:07 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 02:07 AM (IST)
बेहाल होने लगा जिला मुख्यालय में यातायात

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था बेहाल हो गई है। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ वाहन चालक परेशान हैं। वहीं, हर समय हादसे का डर भी बना रहता है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन में चिह्नित किया गया है, लेकिन दो लेन पर गाड़ियां ही खड़ी रहती हैं। फुटपाथ से सड़क तक अवैध रूप से गाड़ियां होने के कारण लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

यह समस्या शहर में किसी एक जगह की नहीं, बल्कि पूरे शहर में यही हाल है। वह चाहे अम्ब-नंगल राष्ट्रीय राजमार्ग हो या फिर ऊना-हमीरपुर। दोनों सड़कों पर ऊना शहर में वाहन खड़े रहते हैं। हालांकि पुलिस ने यातायात नियमों के सख्ती से पालन के लिए अभियान भी चलाया है और नियमों के उल्लंघन के नाम पर रोज चालान काटे जाते हैं, लेकिन यहां पर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता। इससे ये समस्या बनी हुई है। जब तक जिला मुख्यालय में ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती, बाकी जिले में क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था का यह हाल तब है जब यहां सब अधिकारी बैठते हैं। पूरे जिले की प्रशासनिक व्यवस्था यहीं से चलती है।

यातायात नियमों के पालन को पुलिस गंभीर : एसपी

पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा का कहना है कि जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गंभीर है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। जिले में वीरवार को भी 79 चालान किए गए, जिनमें से 70 चालानों का मौके पर निपटारा करके 26,500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.