कांग्रेस के कार्यकाल में कुटलैहड़ में विकास ठप : वीरेंद्र कंवर
संवाद सूत्र, बंगाणा : प्रदेश सरकार का ढ़ाई वर्ष का कार्यकाल कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए काला अध्याय क
संवाद सूत्र, बंगाणा : प्रदेश सरकार का ढ़ाई वर्ष का कार्यकाल कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए काला अध्याय के बराबर है। इस दौरान कुटलैहड़ में कोई विकास नहीं हो पाया है। मात्र बदला, बदली, और कुटलैहड़ में खनन माफिया ही पूरी तरह सक्रिय हो पाया है। यह बात कुटलैहड़ के भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर ने कही। उन्होंने कहा कि ंहै। कुटलैहड़ में सड़कों, पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जनता बुरी तरह से झूझ रही है। अब बरसात में भी पांच-पांच दिन बाद लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा है। बंगाणा से शांतला रोड़ बुरी तरह से टूट चुका है। लोगों को पैदल चलना भी दुश्वार हो चुका है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ¨लक रोड के लिए उन्होंने विधायक निधि से पैसे दिए हैं। बंगाणा के गांव तेही से ठठूंह वाया डिग्री कॉलेज से होते हुए रोड पर नीचे ठठूंह पुल के लिए छह करोड़ साठ लाख सतरह हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। बहुत जल्दी इस पुल के टेंडर प्रतिक्रिया भी शुरू हो जाएगी। डीहर पंचायत, ठठूंह पचायत, पलाहटा हरोट पंचायतों को पानी की समस्या को देखते हुए भी उन्होंने विधायक निधि से एक नई पेयजल योजना लाने का प्रस्ताव पारित किया है, जिस पर करीव साढे छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। भाजपा सरकार के आने के बाद सोल¨सगी धार के मध्य से एक पानी की स्कीम बनाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, महांमत्री चरणजीत शर्मा, अजीत कुमार व र¨वद्र ¨सह ¨बदू आदि मौजूद रहे।