बाइक व बस में टक्कर, दो श्रद्धालु घायल
अम्ब : मां ¨चतपूर्णी के दर्शन कर घर लौट रहे दो युवकों की बाइक विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई। हा
अम्ब : मां ¨चतपूर्णी के दर्शन कर घर लौट रहे दो युवकों की बाइक विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अम्ब में भर्ती करवाया गया, यहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और वहां से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सोमवार को लुधियाना के कशिश व अमनजोत मोटरसाइकिल पर सवार होकर मां ¨चतपूर्णी के दर्शन कर घर को लौट रहे थे। अभी उनकी मोटरसाइकिल सिद्ध चलेहड़ गांव के समीप पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गई। दोनों श्रद्धालु युवक बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक सौ आठ एंबूलेंस की सहायता से अम्ब अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। वहां पर भी उनकी स्थिति अति नाजुक बनी रही जिसके चलते उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।