Move to Jagran APP

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी 14 दिन के रिमांड पर

संवाद सहयोगी, गगरेट : विकास खंड गगरेट के टटेहड़ा गांव में गर्भवती महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के

By Edited By: Published: Thu, 26 Mar 2015 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2015 10:13 PM (IST)
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी 14 दिन के रिमांड पर

संवाद सहयोगी, गगरेट : विकास खंड गगरेट के टटेहड़ा गांव में गर्भवती महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए तीन लोगों में से दो को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है। हालांकि मृतका के पति को वीरवार को अम्ब न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ऊना कारागार भेज दिया गया है।

loksabha election banner

टटेहड़ा गांव की गर्भवती महिला रेखा देवी ने सोमवार रात्रि जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन मृतका के परिजनों ने पुलिस में यह बयान देकर मामले को नया मोड़ दे दिया था कि मृतका को उसका पति व ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे और ससुराल पक्ष ने ही उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया। इस कारण पुलिस ने मृतका के पति, जेठ एवं जेठानी के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जेठ व जेठानी को पुलिस गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास किए। लेकिन दोनों आरोपी भूमिगत हो गए हैं। सूत्रों की माने तो आरोपी अब अग्रिम जमानत पाने की फिराक में हैं। उधर, इस मामले में गिरफ्तार किए गए प्रदीप कुमार को वीरवार को पुलिस ने अम्ब न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में सब जेल ऊना भेज दिया गया। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.