अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
ऊना : ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर रामपुर में बुधवार देर सायं अज्ञात वाहन चालक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार
ऊना : ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर रामपुर में बुधवार देर सायं अज्ञात वाहन चालक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर मौके से फ रार हो गया। सड़क किनारे पड़े घायल युवक को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक सुरजीत सिंह पुत्र वतन सिंह वार्ड नंबर छह संतोषगढ़ का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर सायं सुरजीत सिंह ऊना से अपने घर की ओर बाइक (एचपी 40ए-2709) पर जा रहा था। रामपुर में पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुरजीत के सिर व बाजू पर गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहा उसका उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।