प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा
चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में प्रतिबंधित वाहनों की आवाजाही से पैदल चलने वाले यात्रियों
By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 10:08 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 10:08 PM (IST)
चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में प्रतिबंधित वाहनों की आवाजाही से पैदल चलने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कभी भी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है।
इस बाजार तक पहुंचने के लिए तीन से ज्यादा चोर रास्ते हैं, लेकिन आलम यह है कि रात आठ बजे के बाद मुख्य पुलिस बैरियर भी बिना पुलिस कर्मियों के होता है। ऐसे में बड़ी सख्या में वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच जाते हैं और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों गोपाल, राजेश, वकील सिंह, रामदेव, संजीव और बिशम्बर ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस दिशा में ठोस उपाय किए जाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें