संदिग्ध परिस्थिति में मिला महिला का शव
संवाद सहयोगी, ऊना : ऊना के नगड़ोली गाव के जंगलों में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव मिला है। मृ
संवाद सहयोगी, ऊना : ऊना के नगड़ोली गाव के जंगलों में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवा दिया है। रविवार देर सायं नगड़ोली के जंगलों में घास लेने गए एक ग्रामीण को बदबू आई। जिस पर ग्रामीण ने झाड़ियों में झाककर देखा तो एक महिला का शव गली-सड़ी अवस्था में पड़ा हुआ था। इस पर ग्रामीण ने इस संबंध में पंचायत प्रधान को सूचित किया और प्रधान से इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेंद्र शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला की 35-40 वर्ष के करीब है। उसके महिला के शरीर पर कोई भी चोट नहीं थी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गौर कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।