बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल
संवाद सहयोगी, मैहतपुर : मैहतपुर के मुख्य बाजार में बुधवार देर शाम एक व्यक्ति की बाइक से टक्कर हो गई।
संवाद सहयोगी, मैहतपुर : मैहतपुर के मुख्य बाजार में बुधवार देर शाम एक व्यक्ति की बाइक से टक्कर हो गई। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मैहतपुर के नजदीकी जखेड़ा इलाके का निवासी प्रकाश चंद (55) पुत्र फकीर चंद मैहतपुर के मुख्य बाजार में सड़क पार कर रहा था। जगजीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी बसदेहड़ा अपनी बाइक पर आया और प्रकाश चंद को टक्कर मार दी। सिर पर गहरी चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रकाश चंद की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल प्रकाश चंद को उसके परिजनों ने आंनदपुर साहिब के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल प्रकाश चंद के भतीजे सोमनाथ की शिकायत पर जगजीत सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।