रास्ता रोककर की मारपीट
By Edited By: Published: Mon, 15 Sep 2014 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2014 09:25 PM (IST)
ऊना : थाना सदर ऊना के अंतर्गत लालू पुत्र यमुना प्रसाद निवासी भगौतीपुर जिला सुजानपुर उत्तर प्रदेश जो शाम हांड़ा झलेड़ा निवासी के यहां किराये पर रहता है, उसने शिकायत दर्ज करवाई कि वह झलेड़ा मे अंडों की रेहड़ी लगाता है। रविवार रात जब वह अपने क्वार्टर में जा रहा था तो बरेली निवासी राजा व एक महिला ने झलेड़ा में उनका रास्ता रोका और मारपीट की। इससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। इस संदर्भ में राजा व महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें