राहत सामग्री जुटाने को बूथ स्तर पर जुट जाएं कार्यकर्ता : सत्ती
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला भाजपा की बैठक रविवार को अध्यक्ष बलवीर बग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश भर से राहत सामग्री जुटाई जाएगी। बैठक में विभिनन मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने 50 क्विंटल राहत सामग्री जिला कार्यालय में जमा करवाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे आने वाले दिनों में राहत राशि व सामग्री जुटाने के लिए बूथ स्तर पर जुट जाएं। इस काम में भाजपा सहित सभी प्रकोष्ठ मेहनत करे। जिला ऊना में राहत सामग्री जुटाने के लिए जिला मुख्यालय पर राहत सामग्री संग्रह केंद्र की स्थापना कर दी गई है। मंडल के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर आकर यह सामग्री जमा करवा सकते है। सत्ती ने युवा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी इस मुहिम में शामिल होने के विशेष निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यह बाढ़ कश्मीर पर राष्ट्रीय आपदा है। केंद्र की मोदी सरकार ने फौरी राहत कार्यो को शुरू करवाकर लाखों लोगों को बचाया है। इससे सभी मिलकर निपटेगे। देश में सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल व मीडिया अपने-अपने तरीके से मदद को हाथ बढ़ा रहे है। इस अवसर पर पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, यशपाल राणा, सुशील कालिया, प्रो राम कुमार, देशराज राणा, भाग सिंह, सतीश बनगढ़, चिंतपूर्णी मंडलाध्यक्ष श्याम मिन्हास, गगरेट से राममूर्ति, हरोली से जगजीत मनकोटिया, कुटलैहड़ से मनोहर लाल, ऊना से रमेश भड़ौलिया, राजकुमार पठानिया, बलबीर, रामकुमार, उर्मिला चौधरी, सुदेश कुमारी, सत्या राणा, विजय चौधरी, बलराम बबलू, बलबिंद्र गोल्डी, विनय आंगरा, मक्खन, अश्वनी कुमार, विनोद कुमार व, सागरदत्त भारद्वाज आदि मौजूद रहे।