रहना है निरोग तो रोजाना करो योग : थापरचंद
संवाद सहयोगी, बद्दी : सोलन के औद्योगिक नगर बद्दी के दशहरा मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
संवाद सहयोगी, बद्दी : सोलन के औद्योगिक नगर बद्दी के दशहरा मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सुबह साढ़े पाच बजे से ही योग साधक दशहरा मैदान में जुटने शुरू हो गए थे। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत व विशिष्ट अतिथि लोकसभा सासद वीरेंद्र कश्यप ने कार्यक्रम का आगाज किया। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि यदि निरोग रहना है तो रोजाना योग करना होगा। योग करने में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगता। योग आदिकाल से किया जा रहा है। अब इसको योग गुरु बाबा रामदेव ने पूरे देश में फैला दिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने योग को विश्व योग दिवस के रुप में शुरू कर पूरे संसार में इसके महत्व से अवगत करवाया।
पंतजलि योग समिति जिला सोलन-सिरमौर के प्रभारी किशोर ठाकुर ने डेढ़ घटे तक विभिन्न योग क्रियाएं करवाई व योग का महत्व बताया। पूरे बद्दी शहर में खासी रौनक रही। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के अलावा सभी प्रमुख, धार्मिक, सामाजिक, औद्येगिक व मजदूर संस्थाओं के प्रतिनिधियों समेत कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मौजूद अतिथियों व योग साधकों का पतंजलि के जिला संयोजक बीआर वर्मा ने धन्यवाद किया। साथ ही पंतजलि योग समिति ने सभी अतिथियों को शॉल व टोपी देकर सम्मानित भी किया।
सासद वीरेद्र कश्यप ने कहा कि बीते वर्ष भी योग दिवस पर बद्दी में एतिहासिक कार्यक्रम हुआ था। इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष कृष्ण लाल ठाकुर, जिप चेयरमैन धर्मपाल चौहान, नप अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, हरिओम योगा सोसायटी प्रधान डॉ. श्रीकात, कुलवीर आर्य, किशोर ठाकुर, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी, संजीव कौशल, तहसील प्रभारी पतंजलि योगराज भाटिया, बीआर वर्मा, मनु शर्मा, योग शिक्षक संजीता धीमान, हर्षिता ठाकुर, संतोष कुमार, देवेंद्र नेगी, तहसीलदार नारायण चौहान, तहसीलदार कसौली केशवराम कोली, नायब तहसीलदार राजकुमार पोसवाल, संजीव बस्सी, सत्या पाडे, संजय त्रिपाठी, अशोक शर्मा, सुदेश तिवारी, मान सिंह, भाग सिंह, डॉ. मुकेश मल्होत्रा, डॉ. साहिल ठाकुर, तरसेम चौधरी, संजीव, सतबीर कौर, संदीप सचदेवा, सुषमा, नीलम कौशल आदि उपस्थित थे।