योगेश गौतम बने सुभाष युवक मंडल के प्रधान
संवाद सूत्र, अर्की : ग्राम पंचायत देवरा के सुभाष युवक मंडल जखौली की एक बैठक शिव मंदिर परिसर जखौली मे
संवाद सूत्र, अर्की : ग्राम पंचायत देवरा के सुभाष युवक मंडल जखौली की एक बैठक शिव मंदिर परिसर जखौली में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर मंडल की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से योगेश गौतम को सुभाष युवक मंडल का प्रधान, रीमा को उपप्रधान, नेहा शर्मा सचिव, निशात कोषाध्यक्ष, गौरव शर्मा, मुकेश ठाकुर व मधु गौतम को मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया। विनोद कुमार, अरुण, पीयूष, पंकज, गंगा, प्रिया शर्मा, चमन, विक्की को भी मंडल का सदस्य बनाया गया। योगेश गौतम ने सभी को उन्हें प्रधान पद का कार्यभार सौंपने पर आभार व्यक्त किया। कहा कि वह सभी को साथ लेकर गाव के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्ििचत करेंगे। वही पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार का कहना है कि युवा हमारे समाज की रीड़ की हड्डी है। अगर युवाओं का सही मार्गदर्शन हो और उन पर विश्वास किया जाए तो वह देश निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।