हिमाचल पहुंची मिसेज इंडिया कांटेस्ट की टीम
जागरण संवाददाता, सोलन : रूपहले पर्दे का ख्वाब व आगे बढ़ने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए दुनिय
जागरण संवाददाता, सोलन : रूपहले पर्दे का ख्वाब व आगे बढ़ने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध मिसेज इंडिया कंपनी ने अब हिमाचल का दरवाजा खटखटाया है। प्रदेश की खूबसूरती को निखारने व तराशने के लिए मिसेज इंडिया कंपनी सोलन पहुंची है। प्रदेशभर में ऑडिशन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रदेश की महिलाओं को भी शामिल करवाना मिसेज इंडिया का उद्देश्य है।
प्रदेश की महिलाओं को मंच देने के मकसद से पहुंची मिसेज इंडिया की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जसप्रीत कौर ने बताया कि अब तक वह देश के कई राच्यों से मिसेज इंडिया का चयन कर चुके हैं। दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में अकसर हिमाचल की महिलाओं की काफी संख्या आने के बाद अब कंपनी ने इस तरफ रुख किया है। जसप्रीत कौर ने बताया कि मिसेज इडिया काटेस्ट के लिए आगामी चार मई को सोलन में ऑडिशन होंगे। इसके बाद आगामी 16 मई को सोलन में ही काटेस्ट का ग्रेंड फिनाले होगा। मिसेज इडिया ट्रेड मार्क कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जसप्रीत कौर ने कहा कि मिसेज इडिया के लिए प्रदेश में पहली बार ऑडिशन हो रहे है। यह ऑडिशन प्रदेश के कई जिलों में आयोजित किए जाएंगे। इसमें खासतौर पर महिलाएं भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के ग्रेंड फिनाले में 40 महिलाओं का चयन किया जाएगा। इसके बाद इन महिलाओं को आगामी दो जून को चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। तत्पश्चात महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक अलग तरह का शो होगा। इसमें महिलाओं का टेलेंट, फिटनेस, ब्यूटी, इट्रोडक्शन व डिस्कशन के आधार पर चयन किया जाएगा। जसप्रीत ने कहा कि ऑडिशन के लिए प्रत्येक महिलाओं के लिए 500 रूपये का शुल्क रखा है।
कौर ने कहा कि ऑडिशन दो वर्ग के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें 18 से 40 वर्ष की उम्र की महिलाओं को सामान्य वर्ग में रखा जाएगा वहीं 40 से 70 वर्ष की महिलाएं क्लासिक मिसेज इडिया कैटेगिरी में शामिल की जाएंगी। प्रदेश में यह ऑडिशन हिमाचल फिल्म सिटी के बैनर तले आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर अहमद शाजाद, पदम वर्मा व नमिता शर्मा मौजूद रहे।