Move to Jagran APP

दाड़लाघाट में उखाड़े भांग के पौधे

संवाद सूत्र, अर्की : ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में डीएसपी नरवीर राठौर की अध्यक्षता में भांग उखाड़ो अभियान

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 07:16 PM (IST)
दाड़लाघाट में उखाड़े भांग के पौधे

संवाद सूत्र, अर्की : ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में डीएसपी नरवीर राठौर की अध्यक्षता में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। डीएसपी ने बताया कि उपायुक्त सोलन के आदेशानुसार भाग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्थानीय पुलिस द्वारा उपमंडल पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नरवीर सिंह के नेतृत्व में दाड़लाघाट बाजार व आसपास के क्षेत्र में भाग को उखाड़ कर उसे नष्ट करने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी दाड़लाघाट मोती सिंह, पुलिस व गृहरक्षक के करीब 25 जवान, प्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट सुरेंद्र, उपप्रधान लेखराज, वार्ड सदस्य अरुण गौतम, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से संचालित कौशल एवं उद्यमिता संस्थान के संयोजक विनोद वर्मा सहित 80 के करीब प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। अभियान में करीब छह बीघा जमीन में कुदरती रूप से उगे हुए करीब 25000 भाग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया गया। इस अभियान में करीब 125 व्यक्तियों ने अपना सहयोग दिया। नरवीर राठौर ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि क्षेत्र में उगी भांग को नष्ट करें। यह अभियान 30 मई तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.