ससुरालियों पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप
जागरण संवाददाता, बीबीएन : महिला पुलिस थाना बद्दी के तहत एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना
जागरण संवाददाता, बीबीएन : महिला पुलिस थाना बद्दी के तहत एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उन्होंने शादी के दौरान आवश्यक दहेज दिया था लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष उन्हे कम दहेज के ताने देने लगा। यह सिलसिला अब मारपीट तक आ पहुंचा है। इस कारण महिला ने महिला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।
महिला ने बताया कि उसका विवाह जनवरी 2016 में पंजाब के आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा में हुआ था। विवाह के दौरान भी ससुराल पक्ष ने क्षमता से अधिक दहेज देने की माग की थी। विवाह के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगा। इस बातों को लेकर कई बार मारपीट भी की गई। विवाह के बाद भी लड़की के पिता ने ससुरालियों की मांग पर 85 हजार रुपये की भैंस व 50 हजार कैश दिया। इसके बाद भी ससुराल पक्ष की ओर से महंगी कार व दस लाख रुपये की मांग की जाती रही। एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर महिला पुलिस थाना बददी में मामला दर्ज किया गया है।